क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ताल-ठोक रहे है. इस बीच जन सुराज पार्टी ने C-7 फॉर्म जारी किया है. इसमें प्रशांत किशोर के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं. यह मामले उन पर 31 धाराओं में दर्ज किए गए हैं. हालांकि वे किसी में दोषी नहीं पाए गए हैं.अगर प्रशांत किशोर दोषी पाए जाए जाते तो उनको 7 साल की सजा तक हो सकती है. लेकिन आरोप तय न होने की वजह से वे दोषी नहीं पाए गए हैं. ऐसे में अब वे चुनाव मैदान में हैं तो सवाल उठ रहे हैं क्या प्रशांत किशोर किसी भी मामले में दोषी पाए जाने के बाद 7 साल की सजा काटने के लिए जेल जाएंगे. वहीं उनके चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.प्रशांत किशोर पर कहां-कहां दर्ज हैं केस

प्रशांत किशोर के खिलाफ ये मामले बेतिया, पटना, गांधी मैदान, मुजफ्फरपुर, पीरबहोर, सहरसा, सचिवालय थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं. इसमें 1 मामला साल 2024 में उनके खिलाफ दर्ज हुआ है. बाकी सभी मामले 2025 में दर्ज किए गए हैं. प्रशांत किशोर पर दर्ज यह मामले जनहित के मुद्दों पर किए गए प्रदर्शन से जुड़े हुए हैं. अपने ऊपर दर्ज मामलों पर प्रशांत किशोर ने बताया था कि मेरे ऊपर दर्ज मामले किसी नैतिक अपराध से जुड़े हुए नहीं हैं.बता दें कि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी जन सुराज की ओर से उम्मीदवार हैं. इस सीट पर उनके चुनाव लड़ने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व और पदयात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन की वजह से उम्मीदवार बनाया गया है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर संसद पहुंचने का पहला अवसर मिलते ही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र को ‘‘छोड़ देने’’ का आरोप लगाया. नितिन नवीन के सीट छोड़ने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर संसद पहुंचने का पहला अवसर मिलते ही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र को ‘‘छोड़ देने’’ का आरोप लगाया. नितिन नवीन के सीट छोड़ने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना है.

Leave a Comment

और पढ़ें