महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर में एक माह बाद अपहृत किशोर का शव बरामद, आरोपी के खेत में 10 फीट गहरे गड्ढे से दफन मिला शव । रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने किया बरामद, गला रेतने और गोली मारने का आरोप।

समस्तीपुर में एक माह बाद अपहृत किशोर का शव बरामद, आरोपी के खेत में 10 फीट गहरे गड्ढे से दफन मिला शव । रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने किया बरामद, गला रेतने और गोली मारने का आरोप।

एंकर:समस्तीपुर से एक महीने पहले लापता हुए 14 वर्षीय किशोर का शव जमीन में दफन हालत में बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसके ही खेत से करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से शव निकाला गया। शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने और शरीर पर गोली लगने जैसे जख्म मिलने की बात सामने आई है।
पूरी घटना समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव का है। यहां रहने वाले रामप्रीत यादव का 14 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार उर्फ छोटू 10 जून से लापता था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच मुख्य आरोपी आनंदी सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या और शव को दफनाने की जानकारी दी।
इसके बाद विद्यापति नगर और मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी चौड़ स्थित आनंदी सिंह के खेत में खुदाई करके करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से किशोर का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।
परिजनों का आरोप है कि आनंदी सिंह से उनका पुराना विवाद चल रहा था। मृतक के पिता रामप्रीत यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा आरोपियों के निशाने पर था, लेकिन उसे नहीं पाकर उनके छोटे बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि इशांत के पास मक्का बिक्री के कुछ पैसे थे, जिन्हें वह अपने पिता को देने वाला था।वहीं विद्यापति नगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अपहरण के मामले में गांव के कुछ लोगों को नामजद किया गया था। रिमांड पर लिए गए आरोपी आनंदी सिंह की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। पुलिस ने आनंदी सिंह के भतीजे रमेश सिंह को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने और शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश, अपहरण और हत्या सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

बाइट: सूरज कुमार, थानाध्यक्ष, विद्यापति नगर

Leave a Comment

और पढ़ें