महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

बिहार में मक्का क्रांति से किसानो की बदलेगी किस्मत ,11 वर्षो बाद रंग लाइ वैज्ञानिको का परिश्रम

बिहार के मक्का उत्पादक किसानों की किस्मत बदलने के लिए कृषि विज्ञानियों ने एक बड़ा खोज किया है।

पूरे 11 वर्षों के कड़े अनुसंधान और कड़े परीक्षणों के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने मक्के का नया संकर (हाइब्रिड) प्रभेद विकसित किया है, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

विश्वविद्यालय की अनुसंधान परिषद की बैठक में ‘राजेंद्र हाइब्रिड-5’ और ‘राजेंद्र हाइब्रिड-6’ को संपूर्ण बिहार के किसानों के लिए जारी कर दिया गया है।यह नई किस्म न केवल बिहार की जलवायु और मिट्टी के पूरी तरह अनुकूल है, बल्कि इसकी उत्पादन क्षमता भी बेहद शानदार है।

11 वर्षों की मेहनत से तैयार हुआ बीज

कृषि विश्वविद्यालय के तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग द्वारा प्रयोगशाला और खेतों में कई दौर के सफल परीक्षणों के बाद इसे हरी झंडी दी गई है।

कुलपति डॉ. पीएस पांडे के मार्गदर्शन और मुख्य विज्ञानी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. फूलचंद, डॉ. धर्मेंद्र और डॉ. तनवीर आलम की टीम ने इस प्रभेद को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञानियों ने रबी मौसम के लिए इन दोनों प्रभेदों को सबसे उत्तम और अभी तक के सभी प्रभेदों से अधिक उपज देने वाला पाया है।

भुट्टा पकने के बाद भी हरा पौधा

मुख्य विज्ञानी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ‘राजेंद्र हाइब्रिड मक्का-5’ की खेती पूरे बिहार में की जा सकती है। यह मध्यम अवधि में यानी 135 से 140 दिनों में पककर तैयार होने वाला ‘स्टे ग्रीन’ संकर मक्का है।

इस प्रभेद की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भुट्टा (दाने) पूरी तरह पकने और कटाई के समय तक भी इसका पौधा बिल्कुल हरा रहता है। इससे किसानों को दोहरा लाभ होगा; उन्हें अनाज तो मिलेगा ही, साथ ही कटाई के बाद बचा हुआ हरा डंठल पशुओं के लिए बेहद पौष्टिक चारे के रूप में काम आएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें