क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

पूर्व CM ने सम्राट चौधरी के काम को सराहा, बोले- वे विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे

पूर्व CM ने सम्राट चौधरी के काम को सराहा, बोले- वे विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आज NDA के सभी घटक दलों की अहम बैठक हुई। भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठते सवाल और बांकीपुर उपचुनाव के बीच सरकार के कामकाज की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से ये बैठक बुलाई गई थी।

मुख्यमंत्री आवास में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में एनडीए के सभी पांचों घटक दलों के टॉप लीडर मौजूद रहें। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा कैबिनेट के सभी मंत्री और सभी जिलाध्यक्षों को खास तौर पर बुलाया गया था।

बैठक के बाद जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कामों को सराहा है और कहा कि वे विकास के कार्यों को आगे ले जाएंगे।

जदयू नेता छोटू सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया

वहीं बैठक से पहले जेडीयू संगठन में जगह नहीं मिलने से पार्टी के कई नेता नाराज है। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से कहा, बोलिएगा तो अभी पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। इस पर संजय झा ने कहा- माहौल मत बनाइए।

मीटिंग के बाद जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। पद किसी को मिलता है, किसी को बाद में मिलता है।

इसके कुछ समय बाद जदयू ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्रवाई की है। कमेटी में शामिल नहीं किए जाने पर छोटू सिंह विरोध कर रहे थे।

तेजप्रताप का दावा- बहुत जल्दी बिहार में सरकार बदल जाएगी

वहीं आरजेडी सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने सम्राट सरकार पर तंज करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है। ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी की थी। मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी।’

सभी दलों में समन्वय बेहतर होना चाहिए: अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेहतर प्रयास किया है। कार्यकर्ताओं के बीच क्या समस्या है। इसको जानने के लिए सभी दलों के जिलाध्यक्षों के साथ साथ कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बैठक में बुलाया गया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में कॉर्डिनेशन बढ़िया हुआ, जिससे बेहतर रिजल्ट मिला है। आगे भी चुनाव है तो समन्वय कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें