समस्तीपुर में वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क- विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के आलोक में एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार महिला थाना कांड संख्या-28/20 में वांछित स्थायी वारंटी प्रभात कुमार, पिता राम शोभित राय, निवासी ग्राम आलमपुर सिमरी, थाना विद्यापतिनगर, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उक्त स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं फरार अभियुक्तों तथा वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।









