ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I  बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

पवन एक्सप्रेस में फ़र्जी तत्काल टिकट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार।

पवन एक्सप्रेस में फ़र्जी तत्काल टिकट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क- रेलवे के तत्काल आरक्षण सिस्टम में सेंध लगाने वाले गिरोह

का खेल थम नहीं रहा है। गाड़ी संख्या 11061 पवन

एक्सप्रेस में फर्जी तत्काल टिकट पर यात्रा कर रहे पूर्वी

चंपारण के चार यात्रियों को पकड़ा गया है। ये यात्री काउंटर

टिकट में स्टेशन के नाम के साथ छेड़छाड़ कर लोकमान्य

तिलक से हाजीपुर तक की यात्रा कर रहे थे। सोनपुर मंडल

के वाणिज्य विभाग की सतर्कता के कारण यह मामला तब

उजागर हुआ, जब टिकट जांच के दौरान टीटीई राकेश कुमार

सिंह को टिकट संदिग्ध लगे। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नीरज

कुमार के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए यात्रियों को

छपरा स्टेशन पर उतारा। जांच में बी-3 और बी-4 कोच की

बर्थ संख्या 9, 10, 11 और 12 के टिकटों पर जारीकर्ता

स्टेशन का नाम संदिग्ध तरीके से बदला पाया गया था। दो

फर्जी तत्काल टिकट व एक मोबाइल फोन बरामद कर धराए

लोगों को आरपीएफ हाजीपुर को सौंप दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें