महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

16 साल से फरार हत्याकांड का आरोपी अपने साथी के साथ गिरफ़्तार I हथियार और दो वाहन भी जब्त I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना पुलिस ने चांदनी चौक के पास से सोमवार को हथियार के साथ दो शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मगरदही वार्ड-35 के स्व. सत्यनारायण राय के पुत्र विमलेश कुमार विमल तथा मोहनपुर वार्ड-43 के कमलेश कुमार के पुत्र प्रशांत उर्फ पल्लव कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार विमलेश वर्ष 2010 के चर्चित नगर थाना क्षेत्र के अनुरूप सिनेमा के पास हुए अजितेश कुमार उर्फ लंबू हत्याकांड मामले में 16 वर्षों से फरार चल रहा था। इसके अलावे उस पर कई अन्य मामले भी दर्ज है । सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विमलेश अपने कुछ साथियों के साथ देसुआ रैक प्वाइंट की ओर दो वाहनों से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जा रहा है और अवैध हथियार से लैश है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान जितवारपुर चांदनी चौक के पास पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो पर सवार आधा दर्जन बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकी मारुति कार में सवार विमलेश और प्रशांत को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने विमलेश की कमर से एक लोडेड काले रंग का रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उसने हथियार को नागालैंड का लाइसेंसी बताया, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। थाना लाने के बाद भी दोनों आरोपी हथियार से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने एक रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस तथा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अन्य फरार बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गिरफ्तार विमलेश कुमार कई कांडों में वांछित था। पुलिस पूछताछ के लिये उसको फिर से रिमांड पर लेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें