
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखण्ड क्षेत्र के मूसापुर पंचायत के लगमा गांव वार्ड 13 में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकलू राय के 14 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो युवक गांव स्थित चौड़ में खेल रहे थे कि तभी अचानक वज्रपात से दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए जिससे एक युवक रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की इलाज़ जारी है । घायल युवक की पहचान त्रिवेणी राय के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है I









