महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार ।

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क  : समस्तीपुर जिले के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड में वांछित एवं अन्य कांडों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी  और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । दोनों के पास से दो पिस्टल , तेरह जिंदा कारतूस , एक मोटरसाइकिल और दो मैगजीन भी पुलिस ने बरामद किया है । गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान समस्तीपुर जिले की हलई थाना क्षेत्र के इंदवारा के रामकुमार राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुए है जबकि दूसरे की पहचान करनैल बाजितपुर निवासी चंदू सहनी के पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधी बिट्टू कुमार पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं ।  बतातें चलें की फरवरी 2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी गणेश साहनी को अपराधियों ने दिनदहाड़े ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर गोली मारकर हत्या कर दिया था । इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में बिट्टू शामिल था । वही हाल ही थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायणपुर में हो रहे महायज्ञ के दौरान अपराध कमी बिट्टू और उसके सहयोगी अंशु कुमार ने मेले में जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था इस मामले में पुलिस ने दोनों पर वीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई  करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया ।
घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप का बताना है कि पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जिसमें ताजपुर थाना क्षेत्र में गणेश साहनी हत्याकांड का आरोप मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और हलई  थाना क्षेत्र के द्वारा में जान मारने की नीयत से दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में उसके सहयोगी अंशु कुमार की गिरफ्तारी की गई है । बिट्टू कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है I वही उसके सहयोगी अंशु का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है  ।

Leave a Comment

और पढ़ें