क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण I अधिकारियों को कैंप मोड में कार्य करने का दिया निर्देश I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : डीएम रोशन कुशवाहा ने आज मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, आवागमन, तटबंधों की सुरक्षा तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी , प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर, अंचलाधिकारी तथा बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को बाढ़ की स्थिति पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने पदाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह सजग रहे तथा किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आमजनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित रहे तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की आवश्यकताओं का लगातार आकलन करते हुए प्रशासनिक स्तर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, लोगों के आवागमन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन राजेश सिंह को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सतत निगरानी रखने एवं प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों तथा स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश सिंह , उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी विकास पांडे सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाढ़ प्रमंडल के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे I

Leave a Comment

और पढ़ें