क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान I  17 अक्टूबर तक आयोजित किये जायेंगे विभिन्न कार्यक्रम I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  आगामी 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन को लेकर समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत जिले के सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत एवं सामुदायिक भवनों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर संध्या समय दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम को व्यापक रूप देने के लिए जिले के प्रमुख स्थलों पर विशेष आयोजन किया जाएगा, जिनमें समाहरणालय परिसर, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल, सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन समस्तीपुर, एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर, सरदारगंज चौक दलसिंहसराय, गांधी चौक रोसड़ा एवं प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय पटोरी शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम की हाई डेफिनेशन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने तथा उसे जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हाट्सएप ग्रुप एवं गूगल ड्राइव पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
अभियान के तहत ‘सेवा चित्र’, ‘नुक्कड़ नाटक’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘सेवा चित्र’ के माध्यम से पिछले 25 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को चित्रकला, भाषण एवं प्रदर्शनी के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। ‘आंगन का मिलन’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माताओं एवं अभिभावकों के साथ संवाद कर सरकारी योजनाओं से मिले लाभों पर चर्चा होगी। वहीं ‘कहानी बदलाव की’ के अंतर्गत सभी विभाग पिछले 25 वर्षों में हुए प्रमुख बदलावों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित गतिविधियों में से किसी एक का चयन कर श्रमदान किया जाएगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें