क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों तथा लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे ऋण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र आवेदकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बैंक स्तर पर लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभुकों के आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नए उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पूर्व से संचालित औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं का भी समुचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उद्यमियों को विभागीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (GM DIC), कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सहित उद्योग विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें