क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

 मुर्गा दुकान संचालक की गला रेतकर हत्या , बेटी के दुष्कर्म मामले में सजा काट चुके युवक पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टेकना चौक स्थित चिकेन शॉप के संचालक
की रविवार देर शाम अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड 4 के रहने वाले शंकर दास के करीब 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में की गई है I घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की  तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पत्नी चांदमुनि देवी का बताना है कि उनके पति पैर से दिव्यांग थे और मुर्गा दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह बच्चों के साथ दुकान पर पहुंचीं तो पति को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। चांदमुनि देवी ने अपनी पुत्री के दुष्कर्म मामले में गांव के ही रामबाबू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में रामबाबू यादव करीब एक माह पहले जेल से बाहर आया था। आरोप है कि वह लगातार परिवार को डराता-धमकाता था। रविवार को मुर्गा लेने के बहाने दुकान पर पहुंचकर उसने अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना के संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर का बताना है कि चिकेन दुकानदार की गला काटकर हत्या कर दी गई है I शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। परिजनों द्वारा हत्या का कारण पूर्व घटना का रंजिश बताया जा रहा है पुलिस सभी बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें