क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार I छात्रा पर आरोपी युवक केस वापस लेने का बना रहा था दबाव I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक पर सोमवार की शाम छात्रा पर चाकू से हमला मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी देवनारायण महतो के पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है। बतातें चले कि सोमवार की शाम समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर से बीकॉम सेमेस्टर-3 की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा स्वाती चंद्रा पर आरोपी युवक ने ई-रिक्शा में चाकू से हमला कर दिया था। रास्ते में आरोपी ई-रिक्शा पर सवार हो गया था और उसपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर हजमा चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास उसने छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घायल छात्रा स्वाती चंद्रा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी रुदौली वार्ड संख्या-41 की रहने वाली है। उसने महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष दिए बयान में बताया कि धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी सुशील कुमार पिछले करीब छह वर्षों से उसे परेशान कर रहा था। युवती के अनुसार पूर्व में युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसको लेकर उसके परिजनों ने कोलकाता में मामला भी दर्ज कराया था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहने लगी थी। इस बीच वह समस्तीपुर आयी थी। काॅलेज से लौटते समय आरोपी युवक ने उसपर हमला कर दिया। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें