समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत एक की हालत नाज़ुक I  बकरीद का पर्व मनाने अपने मायके जा रही थी महिला I

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक एनएच 322 पर गुरुवार की संध्या भीषण सड़क हादसा हुआ जंहा ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख्मी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है ।मृतक की पहचान वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चाँदसराय के मेहंदी हसन के 46 वर्षीय पुत्र मो0 खुर्शीद  और मोहम्मद चांद की 7 वर्ष की पुत्री चांदनी के रूप में हुई है। घायल महिला मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रवीना खातून है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर  बकरीद का पर्व मनाने अपने ससुराल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव जा रहे थे । इसी क्रम में चकलाल शाही दुर्गा मंदिर के समीप ट्रक ने पीछे से ठोकर  मार दिया। ठोकर लगते ही  बाइक असन्तुलित हो गया ।तीनों ट्रक के चक्के के नीचे दब गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई । इधर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर – हाजीपुर सड़क को
चकलाल शाही चौक के पास जाम कर दिया। जिस कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लगा गई है ।
मौके पर पहुंची  पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें