
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छाने से दिन में रात जैसा नजारा देखने को मिलने लगा है। मौसम विभाग ने समस्तीपुर सहित बिहार के बेगूसराय , खागड़ीया , दरभंगा , मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के मेघगर्जन और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। खासकर खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले मैदान में मौजूद लोगों तथा पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है ।









