
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र में 27 मई को कुछ अज्ञात युवकों के द्वारा हाथ में हथियार के साथ खाते – पीते आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद साक्ष्य के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त पुरनाही गाँव के बैद्यनाथ महतो के पुत्र ओम प्रकाश महतो अमन कुमार उर्फ भोला पिता स्व भूषण राय , हिमांशु कुमार पिता कमलेश राय सकीन मोगलानीचक , अमित कुमार उर्फ भोला पिता राकेश राय साकिन पुरनाही , छोटू कुमार उर्फ अमित पिता स्व देव कुमार सिंह साकिन चारो , चंदन कुमार पिता शत्रुध्न शर्मा साकिन गोही , दीपक कुमार पिता अरुण महतो साकिन गोही के विरुद्ध वारिसनगर थाना कांड संख्या 141/26 दर्ज किया गया था I इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त ओम प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया है I गिरफ़्तार आरोपी की निशानदेही पर भुसाघर में रखे एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया है I इस दौरान अमन कुमार उर्फ भोला और छोटू उर्फ अमित मौके से फरार हो गया है I









