समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में चाय दुकान की आड़ में सूखा नशा का कारोबार हो रहा था संचालित I गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए 101 डिब्बा कोटा के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चाय दुकान की आड़ में संचालित सूखा नशा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जौनापुर गांव में चाय दुकान की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर छापेमारी कर तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने प्रतिबंधित ‘कोटा’ नामक मादक पदार्थ के 101 डिब्बे, मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किया हैं।
इस मामले में पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी ने बताया कि मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जौनापुर गांव स्थित एक चाय दुकान पर सूखे नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर थानाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से  छापेमारी की गई ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले सुरेश राय नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने मादक पदार्थ बेचने की बात स्वीकार की। उसके पास से 21 डिब्बा कैप्सूलनुमा ‘कोटा’ बरामद किया गया।
सुरेश राय की निशानदेही पर पुलिस ने चाय दुकान पर छापा मारा, जहां से दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 72 डिब्बा कैप्सूलनुमा ‘कोटा’ बरामद हुआ। साथ ही 25 हजार रुपये नकद भी जब्त किया है ।
डीएसपी ने बताया कि जब्त किए गए ‘कोटा’ का कुल वजन करीब 40 ग्राम पाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 21(b)/22(b) एनडीपीएस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें