
समस्तीपुर : भाजपा ने राम सुमिरन सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। समस्तीपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सिंह को यह जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सौंपी है। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। समस्तीपुर जिले के भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राम सुमिरन सिंह के नेतृत्व में भाजपा का संगठन गांव-गांव तक मजबूत होगा और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।









