क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

बालिकाओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता का दिया गया संदेश

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए पी.आर. इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में विभागीय निदेशानुसार “बालिका स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन उत्साह एवं जागरूकता के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नोडल शिक्षिकाएं स्मृति कुमारी, शीला कुमारी एवं चुनचुन कुमारी ने छात्राओं को माहवारी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित वैज्ञानिक एवं सामाजिक जानकारियां विस्तारपूर्वक दीं। उन्होंने कहा कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए चना, गुड़, फल तथा हरी सब्जियों के नियमित सेवन पर बल दिया।
इस अवसर पर स्टेट ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह ने छात्राओं से खुलकर संवाद करते हुए कहा कि माहवारी से जुड़े विषयों पर झिझक या शर्म मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपनी समस्याएं अपनी नोडल शिक्षिकाओं, मां अथवा बड़ी बहनों से साझा करें, ताकि समय पर उचित मार्गदर्शन और समाधान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में भी सकारात्मक जागरूकता का संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सुरक्षित और सशक्त भविष्य की पहली सीढ़ी है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें