क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

02 जून को जिले के 49 स्थानों पर आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा 2 जून को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित होने वाले कुल 49 सहयोग शिविरों के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवादी को उनके द्वारा दिए गए आवेदनों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेष रूप से 30 दिन पूर्व तक प्राप्त सभी आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी संबंधित परिवादियों को उपलब्ध कराई जाएगी तथा जिन मामलों का निष्पादन हो चुका है, उसकी जानकारी भी पारदर्शी तरीके से दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागीय पदाधिकारी शिविर में आवश्यक अभिलेखों एवं अद्यतन विवरणियों के साथ उपस्थित रहें ताकि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके निकटतम स्तर पर करना तथा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ एवं जवाबदेह बनाना है।
बैठक में जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लंबित मामलों की समीक्षा करें तथा ऐसे पदाधिकारियों की पहचान कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, जिनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामलों में संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सहयोग शिविर के आयोजन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संपादित करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें