
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के एक सरकारी शिक्षक बैजनाथ रजक का बच्चों को अनोखे अंदाज में पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने से पहले, उन्होंने हसनपुर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह के बच्चों को झुलसा देने वाली गर्मी और ‘लू’ से बचने के उपाय एक गाने के माध्यम से सिखाए । शिक्षक बैजनाथ रजक बच्चों को गीत-संगीत के माध्यम से जागरूक करने के लिए जाने जाते है । वो बच्चों को खेल के माध्यम से ,गीत और कविता के माध्यम से बच्चों को वर्ग में भी पढ़ाने का काम करते है । इस बार उन्होंने फिल्मी गानों की तर्ज पर निकलो ना धूप में यूंही तो लू लग जाएगा …बच्चों को लू से बचने के आसान तरीके बताए ।साथ ही वीडियो के माध्यम से ओआरएस बनाने की विधि भी बच्चों को आसानी से समझाते नजर आ रहें है ।
शिक्षक बैजनाथ रजक का यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजक है बल्कि बेहद शिक्षाप्रद भी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है बता दें कि गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है I लू चल रही है I ऐसे में उन्होंने लू से बचने के लिए खूब पानी पिए, कड़ी धूप में बाहर न निकले,चेहरे को ढक कर चले ,छाता लेकर चले । यह सभी बातें एक गीत के माध्यम से बच्चों के बीच उन्होंने रखा है जो वीडियो वायरल हो रहा है ।









