समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर कि महिला को वैशाली मे मारी गोली I शहर के निज़ी अस्पताल मे चल रहा है इलाज I मामले की जांच में जुटी पुलिस I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर कि महिला को अज्ञात बदमाशों ने वैशाली जिले में  गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया I  गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। घायल महिला की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर वार्ड संख्या-5 के मो. इंसार की पत्नी रुखसाना खातून के रूप में हुई है । घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महिला अपने दो बच्चों के साथ वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। परिजनों के अनुसार, समारोह में जाने के दौरान चिकनौटा हाईवे पार करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने महिला को नजदीक से गोली मार दी। गोली महिला के बाएं जबड़े में लगी है I  डॉक्टरों के मुताबिक गोली अब तक जबड़े में फंसी हुई थी, जिसे निकालने की प्रक्रिया चल रही है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में ज़ख्मी महिला के देवर मो अशफाक का बताना है कि हमलावरों ने बेहद करीब से वारदात को अंजाम दिया I वहीं महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा था।

 

Leave a Comment

और पढ़ें