समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पंचायत में मिली थी जान से मारने की धमकी । गांव की ही महिला से था प्रेम प्रसंग।जांच में जुटी पुलिस ।

 

 


समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के कर्पूरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की ख़बर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामलेकीजांचमेंजुटगईहै । मृतक की पहचान डढ़िया बेलार वार्ड-13 निवासी भगोरण पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। युवक पेशे से राजमिस्त्री था।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोग दोपहर में बगीचे की ओर गए तब उन्होंने पेड़ से लटका नीतीश का शव देखा। शोर गुल सुन काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । मृतक की मां का आरोप है कि नीतीश की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है । मृतक की चाची का बताना है कि नीतीश का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक जो भी कमाता वह महिला और उनके बच्चों पर खर्च करता था। इस बात की जानकारी महिला के पति को भी थी। इसी मामले में एक सप्ताह पहले गांव में पंचायत भी हुई थी।पंचायत में उसकी प्रेमिका के पति के द्वारा नीतीश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। रविवार की रात खाना खाने के बाद नीतीश घर पर ही सोया हुआ था। आधी रात को घर के सदस्य उठा तो देखा वह अपने बिस्तर पर नहीं था । सुबह से नीतीश की खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है I काफ़ी खोजबीन के बाद पेड़ से लटका उसका शव बरामद किया गया है I मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर करीब दर्जन भर से अधिक जगहों से सैंपल एकत्र किया है। पेड़ में लगे फिंगरप्रिंट्स भी संग्रह किया है। ताकि यह स्पष्ट हो सके की हत्या है या फिर नीतीश ने आत्महत्या की है। घटना के संबंध में एएसपी संजय पांडे का कहना है की प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप मृतक के परिजन के द्वारा लगाया गया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या। फिलहाल, मृतक के परिवार के लोगों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें