
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में ग्रामीणों ने दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की है । जानकारी के मुताबिक दुदपुरा गाँव निवासी ममता कुमारी के घर में दिनदहाड़े तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं ने चोरों को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को आता देख दो चोर भागने में सफल रहा लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई कर दिया , पिटाई में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना को दिया जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।

इस मामले में पुलिस पदाधिकारी अशोक राम का बताना है कि दूधपुरा गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मौके से कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।आरोपी की पहचान कपूरी ग्राम थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है ।इधर, ममता कुमारी की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।









