समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

बोरी में बंद मिला 8 वर्षीय बच्ची का शव I पड़ोसी वीरेंद्र साइकिल देने के बहाने ले गया था साथ । दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका I गुस्साये लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 8 वर्षीय बच्ची का बोरी में बंद शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है । परिवार के लोगों का बताना है कि उनके पड़ोस में रहने वाला वीरेंद्र दोपहर में बच्ची को साइकिल देने के बहाने अपने साथ ले गया था। जिसके बाद से वह लापता थी । इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई । आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ भी की। हालांकि आरोपी के परिवार वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस के साथ ही सदर डीएसपी 2 और एसपी भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि दोपहर पड़ोसी वीरेंद्र से साइकिल मांगी थी। साइकिल देने के बहाने वीरेंद्र उसे अपने साथ ले गया लेकिन उसके बाद से इसका कुछ पता नहीं चल सका और ना ही वीरेंद्र कहीं नजर आया। देर शाम तक उनकी बहन का कोई पता नहीं चला तो पास के बूढी  गंडक नदी के ढाव सहित अन्य जगहों पर उसकी तलाश की गई । लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका । मृतक बच्ची की मां वीरेंद्र के घरवालों से पूछताछ की लेकिन उसके पिता ने कुछ भी जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद वीरेंद्र के परिवार के लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए  I जिससे लोगों ने आशंका जाहिर कर बच्ची की तलाश शुरू की तो उसके घर के पीछे बोरी में बंद बच्ची का शव मिला।  शव मिलने की ख़बर फैलते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई I आक्रोशित लोगों ने आरोपी वीरेंद्र के घर पर तोड़फोड़ शुरू कर दिया I वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बच्ची की लाश प्लास्टिक की बोरी में बंद थी। आशंका का व्यक्त की जा रही है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसके शव को फेंका गया है I
वही इस घटना के सम्बंध में पुलिस का बताना है कि मामला गंभीर है I दुष्कर्म के बाद हत्या के आशंका जताई  जा रही है I शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है I पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं ।  आरोपी पूरा परिवार फरार हो गया है  I जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें