
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार कारवाई करते हुए चोरी और गुम हुई मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर रही है I इस क्रम में पुलिस के द्वारा 23 लाख रुपये बाजर मूल्य के 91 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित किया है I

इस सम्बंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है की इस अभियान के लिए जिले में अलग – अलग टीम गठित किए गए हैं I ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न चरणों में अब तक 4 करोड़ 24 लाख रुपये मूल्य के 1820 मोबाइल फोन बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर चुकी है I डीएसपी साइबर और तकनीकी टीम की मदद से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया है I इसमें सबसे ज्यादा पटोरी थाना के द्वारा 24 मोबाइल बरामद किए गए हैं I दलसिंह सराय और रोसड़ा थाना के द्वारा 22 – 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं I वही सदर और साइबर थाना के द्वारा 10 – 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं I इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा I इस बार इस अभियान के प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार और दलसिंह सराय सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह के द्वारा बेहतर कार्य किए गए हैं I उनके इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा I









