समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

दलसिंहसराय में नल जल की टंकी फटने से दो महिलाएँ जख्मी I मलवा गिरने से एक घर क्षतिग्रस्त ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के दलसिंहसराय नगर परिषद वार्ड-24 के अनुमंडल अस्पताल के पास नल जल योजना के तहत लगाए गए 10 हजार लीटर क्षमता वाला पानी की टंकी फटने से दो महिला जख्मी हो गईं I घटना गुरुवार दोपहर की है I दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है I  घायल महिला की पहचान वार्ड 24 निवासी  मिथलेश पासवान की पत्नी नीतू देवी तथा नवल पासवान की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई हैं I
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि घटना वाली जगह पर दो टंकी लगी थी , उनमें से एक टंकी में  कई महीनों से रिसाव हो रहा था I वार्ड सदस्य और पम्प  ऑपरेटर नवल पासवान के द्वारा कई  बार नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग से शिकायत की थी I  लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के कारण आज पानी भरते समय अचानक टंकी फट गई I टंकी फटने से आसपास का क्षेत्र पानी से भर गया , वही टंकी के बगल में स्थित घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया I इस घटना में  घर की दो महिला जख्मी हो गई I अचानक हुए हादसे से स्थानीय लोग दहशत में आ गए I
वार्ड सदस्य रूपा कुमारी  का कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ है I उन्होंने जल आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा प्रभावित परिवार को त्वरित राहत देने की मांग की है I

Leave a Comment

और पढ़ें