समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

मूसापुर पैक्स चुनाव में मुकेश कुमार राय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित I सभी सदस्य भी बने निर्विरोध I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिले के मूसापुर वार्ड संख्या-06 के पैक्स चुनाव में मुकेश कुमार राय निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए हैं । वही इस चुनाव में  पैक्स प्रबंधन समिति के सदस्य पद पर भी सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचित सदस्यों में मनोज कुमार, विन्देश्वर राय, दिनेश राय, बैधनाथ पंडित, रंजू देवी, प्रमोद कुमार राय, निभा कुमारी, आलोक कुमार, पिंकी देवी एवं ललिता देवी शामिल हैं।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों और पैक्स सदस्यों के हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें