समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

बंद पड़े चीनी मिल, दूधपूरा हवाई अड्डा चालू करने को लेकर जनसंपर्क अभियान I  15 जून को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन को सफल बनाने की समस्तीपुर वासियों से अपील I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर 15 जून 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।  अभियान के दौरान मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
मोर्चा के नेताओं ने कहा कि समस्तीपुर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण संस्थान वर्षों से बंद पड़े हैं, जिससे जिले के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बंद पड़े समस्तीपुर चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल तथा मरनासन्न स्थिति में पहुंच चुकी मुक्तापुर रामेश्वर जूट मिल को चालू करने और उनके विकास एवं विस्तार की गारंटी करने की मांग उठाई। साथ ही दूधपूरा हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर उसे पुनः चालू करने की मांग भी दोहराई गई।
नेताओं ने कहा कि इन संस्थानों के चालू होने से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा जिले के समग्र विकास का रास्ता खुलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से इन मांगों की उपेक्षा की जा रही है, जिसके कारण जनता में आक्रोश है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को 15 जून को जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें