समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

 एसआईए रिपोर्ट के विरोध में पटोरी में प्रदर्शन I कृषि फार्म भूमि पर न्यायालय निर्माण को लेकर संघर्ष तेज I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :  शाहपुर पटोरी- संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर पटोरी व्यवहार न्यायालय का निर्माण अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कृषि फार्म की भूमि पर ही कराने तथा जनभावना के विरुद्ध तैयार की गई एसआईए रिपोर्ट को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र राय ने की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह आंदोलन शाम 6 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, किसानों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
आंदोलन के दौरान पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुरजीत श्यामल, चंदन कुमार, जितेंद्र राय, ब्रजेश कुमार एवं नवीन कुमार ने एक दिवसीय भूख हड़ताल प्रारंभ किया। अंत में आंदोलनकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि पटोरी की जनता किसी भी कीमत पर व्यवहार न्यायालय को अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की साजिश को सफल नहीं होने देगी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एसआईए टीम ने स्थानीय जनता की भावना, प्रशासनिक आवश्यकता और न्यायिक सुविधा की अनदेखी करते हुए पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह जनविरोधी है और इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय पटना द्वारा चयनित एवं अनुशंसित कृषि फार्म भूमि पर ही व्यवहार न्यायालय का निर्माण कराया जाए  I न्यायालय को मालपुर स्थानांतरित करने की कोशिश कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने की साजिश का हिस्सा है, जिसका कोई प्रशासनिक या जनहितकारी आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को दरकिनार कर लिए जा रहे ऐसे निर्णयों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
नागरिक संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि एसआईए रिपोर्ट को रद्द कर कृषि फार्म की भूमि पर व्यवहार न्यायालय निर्माण की मांग शीघ्र नहीं मानी गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें