समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में पुराने विवाद को लेकर दरवाजे पर खड़ी महिला को बदमाशों ने मारी गोली I ज़ख्मी महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी I सूचना पर पहुंचीं पुलिस जांच में जुटी I

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने दरवाज़े पर खड़ी एक महिला को गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया I घटना की सूचना पर पहुंचीं डायल 112 की टीम ने ज़ख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है I जंहा सदर अस्पताल में ज़ख्मी महिला का इलाज जारी है I गोली महिला के बांह में लगी है I गोलीबारी की यह घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड 5 की है I ज़ख्मी महिला की पहचान मनोज राय की पत्नि कृष्ण देवी के रूप में हुई है I

घटना के सम्बंध में पीड़ित महिला का बताना है कि उसके घर के पीछे कुछ असमाजिक तत्व के लोगों का जमावड़ा होता था I जिसका उन्होंने विरोध किया जिसके बाद से बदमाशों के द्वारा तंग तबाह किया जाता था I इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके पति को झूठे मामले मे जेल भिजवा दिया I महिला का बताना है कि चार दिन पूर्व पति की रिहाई को लेकर वो कोर्ट से लौट रही थी तब भी बदमाशों के द्वारा धमकी दी गई थी I पीड़िता का आरोप है की स्थानीय पुलिस बदमाशों के प्रभाव में आकर उसकी बात को गंभीरता से नहीं लेती है I आज सुबह जब वो दरवाज़े पर खड़ी थी इसी बीच कृष्ण कुमार राय, धर्मेंद्र राय चार – पांच अज्ञात बदमाशों के साथ पहुँच कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया I बाद में दहशत फ़ैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग कर फरार हो गए I

Leave a Comment

और पढ़ें