समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

सीसीटीएनएस 1.0 से हाईटेक हो रही पुलिसिंग I एफआईआर से चार्जशीट तक की प्रक्रिया होगी डिजिटल I कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था अब पूरी तरह से हाई टेक होने रही है। बिहार पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईसी को सौंपे जाने के बाद समस्तीपुर में इसके सफल संचालन की कवायद तेज कर दी गई है।
डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में एनआईसी की ओर से जिले के 10 नवस्थापित थानों एवं ओपी से उत्तीर्ण होकर थाना बने इकाइयों के लिए सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्णा ने पुलिस पदाधिकारियों को नए सिस्टम की उपयोगिता और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आएगी। एफआईआर दर्ज करने से लेकर केस डायरी, अनुसंधान और चार्जशीट तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा सकेगी। उन्होंने समस्तीपुर को इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी जिला बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई। प्रशिक्षण के दौरान एनसीआरबी द्वारा विकसित कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को बताया गया कि इस प्रणाली के जरिए देश के किसी भी हिस्से से अपराधियों, लापता व्यक्तियों तथा चोरी हुए वाहनों से संबंधित जानकारी कुछ ही मिनटों में प्राप्त की जा सकती है।कार्यशाला में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के तहत सीसीटीएनएस को न्यायालय, जेल और फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं से जोड़ने की तकनीकी प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डीआईओ के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के नवस्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल रोलआउट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यशाला में 10 थाने साइबर थाना ट्रैफिक थाना , वैनी थाना , मथुरापुर थाना , हलई थाना , मोहनपुर थाना , शिवाजीनगर थाना , कर्पूरीग्राम थाना ,  लरझाघाट थाना और घटहो थाना के पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया I

Leave a Comment

और पढ़ें