महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

हरपुर बोचहा में उप मुख्यमंत्री ने जनता को सौंपी चार बड़ी सौगातें I अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र , विद्यालय भवन , पुस्तकालय और पंचायत सचिवालय के नए भवन का  किया उद्घाटन I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत में शनिवार को विकास कार्यों की नई इबारत लिखी गई। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पंचायत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम ने खनुआं में अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र , स्टेशन के समीप प्राथमिक विद्यालय हरपुर , पंचायत सचिवालय के नवनिर्मित भवन तथा पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण  उपस्थिति रहे । कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी और हर क्षेत्र को योजनाओं का लाभ मिलेगा।
वहीं पंचायत के मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पंचायत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। वर्षों से जिन सुविधाओं की ग्रामीणों को प्रतीक्षा थी, वे अब धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जबकि पुस्तकालय और विद्यालय भवन बच्चों के शैक्षणिक विकास में नई भूमिका निभाएंगे। वहीं पंचायत सचिवालय भवन बनने से आम लोगों के कार्यों का निष्पादन और अधिक सुगमता से होगा। कार्यक्रम में एसडीओ किशन कुमार, एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ मो. महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, डॉ. ज्ञानेंद्र, विपुल कुमार सिंह, सुनील कुंवर,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, पंसस मनीषा कुमारी, रंजय सिंह , सोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें