क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक से निलंबन हटाने के नाम पर 5 लाख घूस मांगने वाला चकबहुद्दीन पंचायत का मुखिया सिया राम राय 1.20 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पंचायत सचिव मौके से फरार।

 

SAMASTIPUR HEADLINE DESK:समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, एक शिक्षक से निलंबन मुक्त कराने के नाम पर कुल 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों को सत्य पाए जाने पर जाल बिछाया। इसी क्रम में आज शिक्षक से 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मुखिया सिया राम राय को गिरफ्तार कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद पंचायत सचिव फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। घटना के संबंध में आवेदक शिक्षक अब्दुल मन्नान का बताना है कि वह प्राइमरी स्कूल चकबहाउद्दीन मोहन वार्ड 7 दलसिंहसराय में पदस्थापित थे । 2024 में उन पर एक एससी-एसटी और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे निलंबित किया गया था हालांकि 2025 में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया ।इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था की मुखिया निलंबन वापस करें लेकिन मुखिया के द्वारा निलंबन वापस करने के लिए पांच लाख की मांग की जाने लगी इसके साथ ही पंचायत सचिव भी रुपए की मांग करने लगे । जिस कारण तंग होकर उसने निगरानी की शरण ली, योजना के अनुसार इन्होंने तय राशी से कम 1लाख 20हजार रुपए देने के लिए अपने दुकान दलसिंहसराय गुदरी रोड पर बुलाया इसके अलावा पंचायत सचिव के लिए 20 हजार भी अलग से दिया गया था राशि देने के तुरंत बाद ही निगरानी की टीम मौके पर पहुंची और मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया हालांकि पंचायत सचिव मौके से फरार हो गया । जिसकी निगरानी की टीम अभी तलाश कर रही है निगरानी डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बतलाया कि शिक्षक मन्नान की ओर से निगरानी में शिकायत की गई थी ।शिकायत की जांच की गई मामले की सत्यता पाई गई ।उसके बाद निगरानी ने योजना अनुसार मुखिया को राशि देने के लिए बुलाया इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि इस दौरान पंचायत सचिव अजीत कुमार मौके से फरार हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें