
SAMASTIPUR HEADLINE: समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को ससुराल से गिरफ्तार किया है बताते चले की फायरिंग और पत्थरबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए । फायरिंग की आरोपी और पत्थरबाजी के आरोपी को गिरफ्तार किया । बताते चले की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने इस चर्चित कांड में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार, गत दिनों मऊ बाजार में एक मिठाई दुकान को खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। फायरिंग का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने दिलीप साह के आवेदन पर 14 नामजद अभियुक्तों व आधा दर्जन अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोविंद कुमार सोनी के ससुराल से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मऊ बाजार निवासी दशरथ साह के पुत्र गोविंद कुमार सोनी, लालबाबू साह के पुत्र मिथिलेश सोनी उर्फ मिथुन, सुरेश साह के पुत्र गोपाल सोनी तथा शंकर साह के पुत्र चन्द्रकिशोर सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घटना के बाद फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिपे हुए थे। लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के बाद पुलिस को उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।घटना के संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद का बताना है कि मऊ बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी को और पत्थरबाजी करने वाले कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेजा गया और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है ।









