समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में ज्वेलरी दुकानदार से लूट, छह की संख्या में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ।भागते हुए अपराधियों ने की हवाई फायरिंग ।मौके से एक खोखा बरामद।जांच में जुटी पुलिस ।

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बाजार में बुधवार रात हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार से लूट की की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। जंहा मौके से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मच गया। सूचना मिलने पर हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।पीड़ित दुकानदार रविन्द्र दास ने बताया कि उनकी हसनपुर बाजार में रविन्द्र ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वो बुधवार को भी वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था । इसी दौरान शनि मंदिर के सामने वाली गली में पहले से घात लगाए छह की संख्या में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके हाथ से थैला छीन लिया।

दुकानदार के अनुसार थैले में दुकान की चाभी, मोबाइल फोन और कुछ नकदी रखी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें