
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है….. जिसके तहत एक और भ्रष्ट सरकारी कर्मी पर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा प्रहार किया है….. ईओयू ने बड़ी कारवाई करते हुए आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के मामले में हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट के घर पर सुबह सुबह दबिश दिया है….. हाजीपुर के बागमली मोहल्ला स्थित अकाउंटेंट मनीष कुमार के आलीशान घर और नगर परिषद कार्यालय पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंच कर छापेमारी कर रही है और दस्तावेजों को खंगाल रही है….. लेखापाल मनीष के ऊपर आय से 2 करोड़ से अधिक की सम्पति अर्जित करने का आरोप है…..
इस खबर को देखने के लिए क्लिक करें
जिसको लेकर केस दर्ज किया गया था और मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट से तलाशी का आदेश मिलने के बाद ईओयू कि टीम सुबह छापेमारी करने पहुंची है…. इस दौरान स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद है….. जानकारी मिल रही है कि मनीष कुमार के नीजि आवास के अलावा हाजीपुर नगर परिषद अवस्थित कार्यालय पर भी अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी और जांच की जा रही है…… हालांकि छापेमरी खत्म होने के बाद आरोपी लेखापाल के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी मिल सकेगी…. लेकिन मनीष के ऊपर आय से 208 प्रतिशत अधिक की संपति होने की शिकायत दर्ज की गई थी…. जिसके आलोक में आज छापेमारी की जा रही है….









