महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

सरायरंजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बोले— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और गरीब कल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है ।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड भी तोड़ा

 

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और रसोई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे थे ।वही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के विकास की तस्वीर है सरायरंजन मेडिकल कॉलेज,जिसका निरीक्षण कर रहें हैं विकास का एक बिंदु है साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी भारतवर्ष में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा दिनों का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ा है, जो पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के नाम था लेकिन अब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हो गया ।

क्लिक करें और सबस्क्राइब करें

उनके 12 वर्ष में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लगातार उनके परिश्रम से देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है गरीब कल्याणकारी योजनाओं से इस देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं । इनके नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान, किसानों की जिंदगी में खुशियां आई है, युवाओं को रोजगार का अवसर मिला है ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें