समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का भुगतान नहीं होने से नाराज़ वाहन मालिकों ने समाहरणालय गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन I राशि का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का अब तक भुगतान नहीं होने से नाराज़ सैकड़ों की संख्या में वाहन मालिकों ने समाहरणालय गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर उनके खिलाफ़ जमकर नारेबाजी किया I
गुरुवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले समाहरणालय पहुँचे सैकड़ों की संख्या में वाहन मालिकों ने पुतला दहन के बाद डीएम से मिलकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा  I प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा की  विधानसभा चुनाव हुए छह माह से अधिक बीत चुके हैं  , लेकिन अब तक वाहन मालिकों के बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है I राशि का भुगतान नहीं होने के कारण चालकों और खलासी के साथ साथ वाहन मालिक और उनका परिवार प्रभावित हो रहा है I वाहन का ईएमआई जमा नहीं होने के कारण फाइनेंस कर्मी वाहन खिंचने की धमकी दे रहे है I जिससे वाहन मालिकों के उपर संकट मंडरा रहा है I
मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2025 में जिला प्रशासन के द्वारा 4400 वाहन का उपयोग किया गया था जिसमें से सिर्फ 365 वाहनों का ही भुगतान किया गया है I विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सिर्फ आठ प्रतिशत वाहनों का भुगतान किया गया है जबकि 92 प्रतिशत वाहनों का सम्पूर्ण राशि अब तक लंबित है I वाहन मालिकों का आरोप है की लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि के भुगतान को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी से कई बार शिकायत की गई बाबजूद अधिकारियों के द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है I  जिला मोटर व्यवसायी संघ ने चेतावनी दी है की आज मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया गया है I अगर जल्द बकाये राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आगे चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जायेगा I

 

Leave a Comment

और पढ़ें