
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना दुकानदार से बदमाशों ने साढ़े पांच लाख रुपये और उनके कर्मी का मोबाइल फोन लूट लिया I इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया I जख्मी की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी नरेश चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है ।
किराना दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया ।बताया जाता है कि वह रात्रि के 10:30 बजे दुकान बंद कर रहा था उसी समय अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया । बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह किराना व्यवसायी गुरुवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे I तभी दो बाइक सवार 5 – 6 की संख्या में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दुकानदार से साढ़े पांच लाख रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया । इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दिया । गोली की आवाज पर लोगों को इकट्ठा होता देख अपराधी भागने लगे I इस दौरान अपराधी दो बाइक छोड़कर फरार हो गया ।
वही लूटपाट और फायरिंग की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि बीटी रात करीब दस बजे के आसपास किराना दुकान से लूटपाट के दौरान अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई है I गोलीबारी में किराना दुकानदार जख्मी हुए हैं I व्यवसायी से साढ़े पांच लाख रुपए लूट की बात बताई जा रही है । 5 से 6 की संख्या में अपराधी थे जिसमें भागने के क्रम में दो अपराधी का बाइक छूट गया है । पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है I जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा I









