क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

सनकी युवक ने शौच के लिए गए अधेड़ का गला रेतकर की निर्मम हत्या । ग्रामीणों के सामने भी करता रहा वार I घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल । पुलिस ने सनकी युवक को किया गिरफ्तार।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जंहा एक सनकी युवक ने शौच के लिए गए एक अधेड़ की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दिया I वारदात के वक्त जुटे  ग्रामीण के सामने भी सनकी वहीं चाकू से गला रेतता रहा । बाद मे जुटे ग्रामीणों की तरह ज़ख्मी को उसके चंगुल से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया । वही वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
मामला समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र पतसिया गांव की बताई जा रही है । मृतक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के घाट टोल निवासी दामोदर शर्मा के रूप में हुई है I घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक गंगा किनारे कछार क्षेत्र में शौच के लिए गए हुए थे । इसी दौरान गांव के ही एक सनकी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया I आरोपी ने तीन जगह उसे धारदार हथियार से काटा I घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देख उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया I जंहा  अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया । मृतक दामोदर शर्मा की पत्नी का बताना है कि वह शौच के लिए निकले थे तभी गांव के ही एक युवक ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया  । मृतक की पत्नी का कहना है कि उनका किसी से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था I इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक संजीव महतो को गिरफ्तार कर लिया है  I वही शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है । घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी का बताना है कि मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के घटहा  टोल में दामोदर शर्मा को उसके ही ग्रामीण ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया । ग्रामीणों के द्वारा ज़ख्मी को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया I  जंहा से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई है । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है I

Leave a Comment

और पढ़ें