महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर में गैस एजेंसी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन I छापेमारी में 73 उपभोक्ता कार्ड जब्त । कालाबाजारी , अधिक वसूली और उपभोक्ताओं को परेशान करने की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार्यालय किया सील।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :  समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है I अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुदस्सिर सबा नजमी तथा अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई  है । छापेमारी के दौरान 73 उपभोक्ता कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं रसीदें जब्त की गईं । वहीं शिकायतों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और आवश्यक अभिलेखों का समुचित सत्यापन नहीं होने पर एजेंसी के कार्यालय को तत्काल सील कर दिया गया है ।अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने से उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं । शिकायतों में समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराना , एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगवाना , गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करना , निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलना तथा गोदाम से स्वयं गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से भी डिलीवरी शुल्क वसूलने जैसे गंभीर आरोप शामिल थे । इन शिकायतों की सत्यता की जांच के लिए प्रशासनिक टीम ने एजेंसी परिसर में व्यापक जांच की । इस दौरान अभिलेखों की पड़ताल की गई तथा एजेंसी कर्मियों से पूछताछ भी की गई । जांच के क्रम में 73 उपभोक्ता कार्ड , कई रसीदें एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है । प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एजेंसी कार्यालय को सील करने की कार्रवाई की गई ।अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में यह कार्रवाई की गई है । जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं उपभोक्ता कार्ड जब्त किए गए हैं। सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।छापेमारी अभियान के दौरान प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार , एएसआई अशोक कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें