क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समाहरणालय पर जिला विकास संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन I बंद उद्योगों को चालू करने की मांग I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर में बंद पड़े दूधपूरा हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार कर उसे चालू करने, बंद पड़े समस्तीपुर चीनी मिल एवं ठाकुर पेपर मिल को पुनः चालू करने तथा मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जूट मिल का विकास-विस्तार कर उसके नियमित संचालन की गारंटी करने की मांग को लेकर सोमवार को जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान बंद पड़े उद्योगों को चालू करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई।
समाहरणालय द्वार पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मोर्चा के शंकर प्रसाद साह ने की। सभा को विभिन्न संगठनों के दर्जनों नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रमुख उद्योगों एवं संस्थानों के बंद होने से हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अविलंब इन संस्थानों को चालू करने की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें