समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

परीक्षा में धांधली रोकने को पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन   पुलिस रात भर होटल-लॉज में की जांच I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : मद्यनिषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश का खुलासा होने के बाद समस्तीपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिख रही है। आज आयोजित होने वाले परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार की रात जिलेभर में विशेष रोको-टोको अभियान और सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया । पुलिस टीम रातभर शहर के होटल, लॉज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर थाना, मुफस्सिल थाना एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली, फर्जी अभ्यर्थियों की इंट्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना था।
पुलिस टीम ने स्टेशन रोड, ताजपुर रोड, काशीपुर, सोनवर्षा चौक, कोरबद्दा, बेलारी, जितवारपुर मगरदही घाट समेत विभिन्न इलाकों के कई होटलों, लॉजों और आवासीय परिसर की जांच की। इस दौरान ठहरे लोगों के पहचान पत्र, होटल रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। इसके साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले तथा रात में आवागमन कर रहे वाहनों की भी गहन जांच की गई। वाहन चालकों से आवश्यक कागजात मांगे गए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा अवधि तक ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
बतातें चलें की जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आज बुधवार को भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने सभी केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी व्यवस्था की है। पुलिस, दंडाधिकारी और उड़नदस्ता टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके I

Leave a Comment

और पढ़ें