क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

दो साल बाद भी 41 कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले दारोगा पर डीआईजी ने कानूनी कारवाई के दिये निर्देश

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में पुलिस विभाग अब उक्त दरोगा पर सख्त कार्रवाई के मूड में है। करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर दारोगा संजय कुमार मंडल के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उन्होंने अब तक लंबित कांडों का प्रभार नहीं सौंपा है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार मंडल के जिम्मे हत्या, लूट समेत अन्य जघन्य अपराधों से जुड़े कुल 41 कांड लंबित हैं। उनका तबादला पहले मुफस्सिल थाना से नगर थाना की 112 टीम में हुआ था और बाद में वे पूर्णिया में पदस्थापित हो गए। इसके बावजूद उन्होंने संबंधित कांडों का प्रभार किसी अन्य अनुसंधानकर्ता को नहीं सौंपा, जिससे मामलों की जांच प्रभावित हो रही है। कई मामलों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अनुसंधान की प्रक्रिया भी बाधित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया है कि संजय कुमार मंडल से अविलंब सभी लंबित कांडों का प्रभार दिलाया जाए। यदि वे प्रभार सौंपने में सहयोग नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। डीआईजी के निर्देश के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में इस मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है। बताया गया है कि डीआईजी के निर्देश पर दारोगा संजय कुमार मंडल को समस्तीपुर जिला तलब किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें