
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक घर पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। मौके से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है । पूरा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 की है जंहा मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने उपेंद्र राय के घर कई राउंड फायरिंग की I ताबड़तोड़ हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई I गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए । बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी , जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है I पुलिस ने घटनास्थल से से दो खोखा बरामद किया है । जानकारों का बताना है की घटना का कारण लंबे समय से चल रहे एक प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद को बताया जा रहा है ।

बताया जाता है कि उपेंद्र राय के पुत्र का करीब तीन वर्षों से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों पक्षों के बीच संबंध को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में युवती पक्ष शादी के लिए तैयार था, लेकिन हाल ही में युवती का चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर होने के बाद परिस्थितियां बदल गईं। चर्चा है कि नौकरी मिलने के बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था I घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग फायरिंग की घटना को इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।









