
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग ज़ख्मी हो गया है I
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर मोक्षधाम के पास की है I जानकारी के अनुसार, सभी लोग बेगूसराय के सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर मोक्षधाम के पास बाइक को बचाने के दौरान असंतुलित होकर टेंपो पलट गई और विपरित दिशा से आ रही दुसरी बाइक से टकरा गई I इस
हादसे में टेम्पू पर सवार दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है I
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।









