समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

 युवक की पीट पीट कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच 28 को ताजपुर गाँधी चौक को किया जाम I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई I घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ ताजपुर एनएच 28 गाँधी चौक को जाम कर जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों घटना में शामिल आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी और मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे I जाम के कारण समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मृतक की पहचान हरपुर भिंडी वार्ड तीन के स्वर्गीय राम प्रकाश राय के 45 वर्षीय पुत्र कुशेश्वर राय के रूप में की गई है I सड़क जाम की सूचना पर पहुँचे सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पांडेय मृतक के परिजनों से मिलकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया I

Leave a Comment

और पढ़ें