महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

15 अगस्त तक सभी भूमिहीन परिवारों को मिलेगी आवासीय जमीन, ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत तैयारी तेज

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :राज्य सरकार ने 15 अगस्त 2026 तक सभी भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विभाग के सचिव जय सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूमिहीन परिवारों को जमीन की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र सौंपा जा सके।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक 71,569 भूमिहीन परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। अधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त तक योग्य परिवारों की सूची अंतिम रूप से तैयार कर ली जाएगी। हालांकि, इस बार कितने नए परिवारों को जमीन आवंटित की जाएगी, इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार आवासीय जमीन से वंचित न रहे और उन्हें स्थायी आवास के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें